Birth Tax

क्या अाप income tax देते हैं?……..शायद हाँ

क्या अाप service tax देते हैं?……..शायद हाँ

क्या अाप birth tax देते हैं?…………पता नहीं

कैसी विडम्बना है कि सरकार को तो हम कई सारे टैक्स देते हैं कयोंकि वो हमें बहुत सी सुविधाएँ देती है पर उस ईश्वर को टैक्स देना भूल जाते हैं जिसने हमें मानव जीवन दिया है। आप में से बहुतों को पता भी नही होगा कि birth tax कैसे भरें। रोज की पूजा अर्चना से भी ईश्वर का ऋण चुकाना संभव नहीं है। तो चलिये आप को birth tax कैसे भरते हैं बता ही देते हैं।

अपनी कमाई का दसवाँ हिस्सा पर सेवा या ईश्वर सेवा में अर्पित करना ही birth tax चुकाना है। हमारे जीवन के सारे दुखों का कारण है birth tax ना भरना। यह ऎसा सटीक प्रयोग है जिससे आप की जिन्दगी से हर दुःख मिट जायेंगे।

आप ये जो दसाँश निकालेंगे उसे अनाथालय में दान कर सकते हैं, किसी गरीब की शादी, किसी भीख मांगने वाले को आत्मनिर्भर बनाने में, भूखों को खाना खिलाने में, मंदिर में दान पुण्य, गौशाला में गायों को गुण चना और घास खिलाना, जरूरतमंद की मदद और घर में होने वाले पूजा पाठ के लिये इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपकी आय बहुत ज्यादा है और आप इतना अधिक दसाँश दान पुण्य में नही लगाना चाहते तो उन पैसों में से कुछ ही हिस्सा दान करें और बाकि का बेटी की शादी के लिए रख दें क्योंकि कन्या दान महा दान है पर दसाँश जरूर निकालें birth tax समझकर।
उम्मीद है कि ये उपाय आप सब के जीवन में नया अध्याय लायेगा।🙏


Comments

Leave a Reply

Discover more from Meeraa Sri

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading